भदोही लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी का किया ऐलान, डॉ. विनोद कुमार बिंद लड़ेंगे चुनाव

यूपी की भदोही लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। यहां डॉ. विनोद कुमार बिंद भाजपा प्रत्याशी होंगे। भदोही से मौजूदा सांसद रमेश बिंद का भाजपा ने टिकट काट दिया है। सपा ने भदोही सीट ममता बनर्जी की TMC को दी थी। यहां से गठबंधन प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।

डॉ. विनोद बिंद का मुकाबला अब ललितेश पति त्रिपाठी से होगा। डॉ. बिंद अभी मझवां सीट से विधायक हैं। लेकिन, अब लोकसभा चुनाव भाजपा के सिंबल पर लड़ेंगे। बिंद पहले सपा में रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में मझवां से टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड़ दी। इसके बाद भाजपा से टिकट पाने और जीतने में कामयाब रहे।इधर, पश्चिम यूपी में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच विवाद गहराता जा रहा है। संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह एक सवाल के जवाब में कह रहे हैं-स्तर नहीं है संजीव बालियान का मुझसे बात करने का। मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। इस दौरान भी उन्होंने इशारों में दोनों नेताओं को आपसी मतभेद भूलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post