बेनियाबाग पार्क में गांधी शिल्प बाजार का हुआ उद्घाटन, विभिन्न प्रदेशों से आए हस्तशिल्प उत्पादों के लगे 160 स्टॉल

भारत के  प्रधान मंत्री के संकल्प 'आत्म निर्भर भारत' को समर्पित केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं पूर्वांचल निर्यातक संघ वाराणसी द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार का बेनिया बाग में मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री उoप्रo सरकार ,डॉo दयाशंकर मिश्र (दयालू) राज्य मंत्री, उo प्रo सरकार, दिलीप पटेल, अध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र,  अशोक तिवारी, महापौर,नगर निगम, वाराणसी, डॉo नीलकंठ तिवारी पूर्व मंत्री एवम विधायक,शहर दक्षिणी, माo धर्मेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य, उत्तर प्रदेश,  विद्यासागर राय अध्यक्ष, भाजपा महानगर, वाराणसी, द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दस दिवसीय शिल्प बाजार में संपूर्ण भारत के हस्तशिल्पी एवं बुनकर भारत सरकार के सतत प्रयास से अपने उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री करेंगे। 

त्योहार एवं लगन के समय केंद्र सरकार की इस अनूठी पहल से न सिर्फ जरूरतमंद हस्तशिल्पियों की आर्थिक सहायता होगी बल्कि काशी के आम लोगों एवं पर्यटकों को भी सीधे हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों से सस्ते मूल्य पर कलात्मक वस्तुएं खरीदने का अवसर प्राप्त होगा। 

इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं महापौर अशोक तिवारी ने हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं अन्य उत्पादों का अवलोकन किया एवं मेले में भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके कार्य की सराहना की।  इस शिल्प मेला में 160 से अधिक स्टार लगे हुए हैं जो अलग-अलग स्थान से केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान तमाम बड़े-बड़े शहरों से लोग यहां अपने  वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं इस कार्यक्रम से हस्तशिल्पियों में उद्यमिता की भावना विकसित होगी एवं भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के सपने साकार होंगे।  अथितियों का स्वागत क्षेत्रिय निदेशक, हस्तशिल्प, वीपी ठाकुर  एवं वरिष्ठ सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) सरोज कुमार सिंह  ने किया। धन्यवाद एवम आभार प्रकाश पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष नवीन कपूर ने किया।  इस अवसर पर उपस्थित सैयद हसन अंसारी, रघु मेहरा, अमिताभ सिंह, महमूदल हसन, राजेश कुशवाहा अन्य लोग उपस्थित थे।










Post a Comment

Previous Post Next Post