मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि, बिजनौर में आंधी से पेड़ उखड़े; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत 2 की मौत, 43 जिलों में बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरनगर/बिजनौर/सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। मुजफ्फरनगर में ओले गिरने से लोगों को परेशानी हुई, बकि बिजनौर में तेज हवाओं के कारण पेड़ और ढांचे गिरने की घटनाएं सामने आईं।  सहारनपुर जिले में तेज आंधी के दौरान एक टिनशेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रात में किसी काम से लौट रहे थे, तभी तेज हवा के कारण टिनशेड का ढांचा गिर पड़ा और वे उसकी चपेट में आ गए।  

वहीं बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान एक क्रेशर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।  मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है। राज्य के कई जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।  प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों या कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post