नई सड़क पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान, पार्षद के हस्तक्षेप से मिली राहत

सूरजकुंड वार्ड स्थित नई सड़क क्षेत्र में सड़क किनारे सीवर ओवरफ्लो होने से स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीवर का पानी दुकानों तक पहुंचने की शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद अनन्त राज गुप्ता मौके पर पहुंचे और संबंधित विभागों से संपर्क कर समस्या के त्वरित समाधान की पहल की।

पार्षद ने जलकल विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराई। सूचना मिलने के बाद जलकल विभाग की टीम और मशीन मौके पर पहुंची तथा सीवर लाइन की सफाई कर ओवरफ्लो की समस्या का निस्तारण किया गया।समस्या के समाधान के बाद स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। पार्षद अनन्त राज गुप्ता ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।






Post a Comment

Previous Post Next Post