पुरुषोत्तम मास की अष्टमी पर सिद्धीदात्री मंदिर में भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पुरुषोत्तम मास की अष्टमी के अवसर पर वाराणसी के प्राचीन मां सिद्धीदात्री मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया। मैदागिन गोलघर स्थित सिद्ध माता गली में विराजमान मां सिद्धीदात्री का पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। मां सिद्धीदात्री के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मैदागिन गोलघर के सिद्ध माता गली स्थित मां सिद्धीदात्री का यह प्राचीन मंदिर विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।पुरुषोत्तम मास की अष्टमी पर आयोजित इस विशेष श्रृंगार और पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post