ऋतुराज का शतक, तिलक की फिफ्टी; इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को दिया 278 रन का टारगेट

ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया-ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए के सामने जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को दांबुला में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी की कमान ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाली। 

उन्होंने 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान तिलक वर्मा ने भी 60 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की पारियों के दम पर भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि, IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

श्रीलंका-ए की ओर से मोहम्मद शिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। अब मुकाबले का रुख श्रीलंका-ए की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 278 रन बनाने होंगे, जबकि इंडिया-ए की नजरें शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाने पर होंगी।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post