बड़े मंगलवार पर कालभैरव क्षेत्र में शरबत वितरण, श्रद्धालुओं को मिली गर्मी से राहत

पुरुषोत्तम माह के अंतर्गत बड़े मंगलवार के अवसर पर सामाजिक संस्था सुबहे बनारस की ओर से बाबा कालभैरव क्षेत्र में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव राजन सोनी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भीषण गर्मी के बीच दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई।बाबा कालभैरव मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 

ऐसे में प्रचंड गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य का हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। शरबत वितरण के दौरान भक्तों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर राजन सोनी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में सामाजिक संगठनों को आगे आकर श्रद्धालुओं और आमजन की सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण मोहन त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, ज्योति त्रिपाठी सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post