कारोबारी हत्याकांड से फूटा जनाक्रोश, शव रखकर किया चक्का जाम, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

रोहनिया थाना क्षेत्र की अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर स्थित सौरव विहार कॉलोनी के पास जनरल स्टोर व्यवसायी जितेंद्र कुमार पटेल की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में मंगलवार को परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने शव रखकर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया।प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तथा लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान एसडीएम सदर समेत अन्य अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।

अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन और स्थानीय लोग शांत हुए तथा चक्का जाम समाप्त कर दिया।पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post