ट्रम्प की नेतन्याहू को चेतावनी: "संभलकर चलो, वरना अकेले पड़ जाओगे"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमलों से बचने की सलाह दी है। ट्रम्प को आशंका है कि यदि मध्य पूर्व में संघर्ष और बढ़ता है, तो अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की कोशिशों को नुकसान पहुंच सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प ने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। एक्सिओस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान ट्रम्प ने नेतन्याहू से कहा, “बीबी, संभलकर चलो, नहीं तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे।”

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प का मानना है कि इजराइल की आक्रामक सैन्य कार्रवाई अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत को पटरी से उतार सकती है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना अभी भी बनी हुई है। तनाव तब बढ़ा जब इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं। बाद में इजराइल ने भी ईरान के भीतर सीमित सैन्य कार्रवाई की।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने नेतन्याहू पर तेहरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान न चलाने का दबाव बनाया। इसके बाद इजराइल आगे की कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गया, हालांकि उसने शर्त रखी कि ईरान भी अपने हमले बंद करे। वहीं, नेतन्याहू ने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर इजराइल फिर कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने दोहराया कि इजराइल ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post