कछवां रोड ओवरब्रिज के पास खड़ी बस में ऑटो की टक्कर, महिला समेत चार घायल

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड ओवरब्रिज के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक बस सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।








Post a Comment

Previous Post Next Post