गोलाघाट निवासी नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी विनोद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के निशान और मौके पर काफी मात्रा में खून मिलने की बात सामने आई है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।
मृतक के भाई के मुताबिक, विनोद की शुक्रवार को वीआईपी ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान उन्हें फोन आया कि विनोद सुबह से बाहर नहीं निकल रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर उनके शरीर पर काफी चोट के निशान मिले और वहां खून भी फैला हुआ था। परिजन उन्हें पहले बिरला अस्पताल ले गए, जहां से कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विनोद की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
.jpeg)

