भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसी घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। स्थानीय गोताखोरों ने अथक प्रयास के बाद थोड़े ही समय में डूब रहे युवक को बाहर निकालने में सफलता हासिल कर लिया। निकाले गए युवक की सांसे चल रही थी जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के रहने वाला 18 वर्षीय नीलेश गुप्ता तुलसीघाट पर स्नान करते समय गहरे पानी मे चला गया। जब साथ आये युवकों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में कूदकर तत्काल युवक को बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया । वही ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
Tags
Trending
