बीएचयू पत्रकारिता विभाग के छात्रों का 9वे दिन भी जारी रहा धरना

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्रों का विभागाध्यक्ष के खिलाफ़ धरना नौवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने बताया कि वे इस संबंध में चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी हेतु रजिस्ट्रार के कार्यालय गए थे जहां उन्होंने छात्रों से कोई भी बात करने से इनकार कर दिया तथा अपने कार्यालय से जबरन बाहर करा दिया। रजिस्ट्रार के बर्ताव से निराश होकर समस्त छात्रों ने विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर धरना प्रारंभ कर दिया। वाराणसी जिला प्रशासन ने खेलो इंडिया कार्यक्रम की दुहाई देकर छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराने की कोशिश की। सिंहद्वार को एक घंटे तक बंद रखने के बाद छात्रों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए सिंहद्वार पर धरना खत्म करने का निर्णय लिया।


छात्र वापस अपने पूर्व धरना स्थल पर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। छात्रों का कहना है कि प्रशासन एच.ओ.डी. के इतने वीडियो वायरल होने के बाद भी उन्हें बर्खास्त करने की बजाय समझौता कराने पर जोर दे रहा है। वहीं दूसरी ओर एच. ओ. डी. शोभना नार्लीकर ने अपने फेसबुक पेज पर अपने समर्थन में एक वीडियो जारी किया है। छात्र अपनी मांगों पर अडिग हैं वे किसी भी स्थिति में अपने मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते। वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post