सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह, छात्र परिषद के सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
byKtv News Varanasi-
0
नई सड़क सूरजकुंड स्थित सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्सा थाना से वंदना, सरिता, शिवांगी उपस्थित रहीं। छात्रा तूलिका ने तिलक लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष रविनंदन तिवारी और प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विद्यालय की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Advertisement
विद्यालय अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।समारोह में विभिन्न हाउस के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और परेड की प्रस्तुति दी।
Advertisement
विद्यार्थियों ने फ्लैग के माध्यम से अपने-अपने हाउस का परिचय कराया। इसके बाद विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने मुख्य अतिथि सुनीता, सब इंस्पेक्टर, लक्सा थाना को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
Advertisement
इसके बाद रेखा यादव और स्नेहा, फरहत ने स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने छात्र परिषद के चयनित सदस्यों को बैज पहनाकर उन्हें उनके पद प्रदान किए। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रमा श्रीवास्तव ने चयनित छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका फरहत और छात्रा तूलिका ने किया। अंत में विद्यालय के कार्यालय प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही समारोह का समापन हुआ।