13 और 14 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन, 32 कंपनियों में 35 हजार तक की नौकरी

वाराणसी में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 13 और 14 नवंबर को दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करीब 32 कंपनियां अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर देंगी। कंपनियों की ओर से चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। पहला रोजगार मेला 13 नवंबर को मिर्जामुराद स्थित जनता इंटर कॉलेज खोचवां और दूसरा 14 नवंबर को चोलापुर के आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित होगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह के मुताबिक, मेले में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, विकास ग्रुप, सिपेट, डिक्सन, मदरसन और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक समेत कई कंपनियां शामिल होंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं को अपना बायोडाटा लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

इससे पहले 3 और 5 नवंबर को आयोजित रोजगार मेलों में 92 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इन मेलों में कुल 6860 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2792 युवाओं को नौकरी के प्रस्ताव मिले थे। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 4.20 लाख रुपये सालाना पैकेज तक का ऑफर दिया गया था। खास बात यह रही कि इन मेलों के जरिए 290 महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए थे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post