एसबीएसएस इंटर कॉलेज एवं सेंट केसी मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

सूरजकुंड नई सड़क स्थित एसबीएसएस इंटर कॉलेज एवं सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रवि नंदन तिवारी एवं प्रधानाचार्या   तृप्ति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्षा स्वर्गीय डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पोस्टरों के माध्यम से शिक्षक के महत्व और संदेश को सामने रखा गया, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए गुरु पूजन एवं चरण वंदन भी किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर निदेशक रवि नंदन तिवारी एवं प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं शिक्षक समुदाय की ओर से दिनेश शर्मा, रमा श्रीवास्तव और रेखा ने निदेशक एवं प्रधानाचार्या का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न खेल, अंताक्षरी और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अरुण पांडे ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताई। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post