नगर के थाना चौक पर सजा कान्हा का दरबार, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के थाना चौक को आकर्षक विद्युत झालरों, फूल-पत्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक पालने में विराजमान कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान पूरा थाना परिसर भक्ति और उत्सव के रंग में नजर आया।

देर रात तक नामचीन भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु और मौजूद लोग देर रात तक झूमते रहे। कृष्ण भक्ति के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ल का स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मान किया। जन्माष्टमी समारोह ने पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों के बीच भी उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल बनाया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post