स्नातक एमएलसी मतगणना में धांधली का आरोप, भाजपा का धरना; प्रांजल यादव को हटाने की मांग

वाराणसी के पहड़िया मंडी में स्नातक खंड एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान बुधवार शाम हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग की। भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह के साथ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और प्रांजल यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, पहड़िया मंडी के बाहर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल की ओर बढ़ने लगे और बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने की भी कोशिश की, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस बल ने रोककर पीछे हटाया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रांजल यादव को हटाने, मतगणना में कथित धांधली की जांच कराने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और प्रांजल यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post