डीएवी इंटर कॉलेज से निकली विशाल तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को डीएवी इंटर कॉलेज, औसानगंज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में विद्यालय के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह 8 बजे डीएवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा दारानगर, मैदागिन, कबीरचौरा और लोहटिया होते हुए वापस डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

Advertisement
तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Advertisement
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य सदस्यों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post