सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, दही हांडी ने मोहा मन

सुरजकुंड नई सड़क स्थित सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रवि नंदन तिवारी और प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे नजर आए और श्रीकृष्ण के विभिन्न चरित्रों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रमा श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण के चरित्र और श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी रहा। बाल शिव ने गोविंदा का रूप धारण कर अपने साथियों के साथ दही हांडी फोड़ी। हांडी फूटते ही पूरा विद्यालय परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीकृष्ण की आरती की गई।

पूरे कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका फरहत ने किया। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post