लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज में मारवाड़ी महिला संगठन की ओर से ‘मेघ मल्हार’ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन के कजरी गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह भी हुआ। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने नई कमेटी को दायित्व ग्रहण कराया। निवर्तमान अध्यक्ष कविता भालोटिया और सचिव श्रद्धा अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का दायित्व अनीता गिनोडिया तथा सचिव पद का दायित्व प्रीति केजरीवाल को सौंपा।
नई अध्यक्ष अनीता गिनोडिया ने प्रथम उपाध्यक्ष उमा बजाज, द्वितीय उपाध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, उपमंत्री दीपाली भालोटिया, प्रचार मंत्री संमता डीडवानिया, समाज कल्याण मंत्री प्रीति सिंह और सांस्कृतिक मंत्री सुजाता बाजोरिया सहित 17 कार्यकारिणी सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।


