कैण्ट थाना पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मुखबिर की सूचना पर की गई।पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी वरुणा जोन, एडीसीपी वरुणा जोन और एसीपी कैण्ट के पर्यवेक्षण में टीम ने 3 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 12:15 बजे अर्दली बाजार स्थित टैगोर टाउन क्षेत्र में दबिश दी। मौके से चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय राय (34), मृनाल सिंह (32), अभिषेक सिंह (35) और विश्वजीत सिंह उर्फ शानू (35) शामिल हैं। सभी वाराणसी के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,070 रुपये नकद और 5 टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन जुए में किया जा रहा था।इस संबंध में थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 0158/2026 के तहत जुआ अधिनियम 1867 की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक उमाशंकर, उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय (एसओजी-2), हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

