वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के वर्कशॉप में नाथूपुर क्रॉसिंग के सामने नया गेट खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वर्कशॉप के अंदर की ओर गेट लगाया जा चुका है। अब गेट के सामने बनी बाउंड्री वॉल को तोड़कर रास्ता खोलने की कार्रवाई की जानी है।
इस संबंध में बरेका प्रशासन की ओर से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), पूर्वी गेट के प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की गई है। पत्र में बाउंड्री वॉल तोड़ने के दौरान आरपीएफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया जा सके।
Tags
Trending

