सुंदरपुर के एक अस्पताल में मेडिकल स्टाफ से मारपीट, वीडियो वायरल

वाराणसी के सुंदरपुर स्थित एक अस्पताल में देर रात मेडिकल स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति और उसके साथी ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी सूरज केसरी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के समय अस्पताल में महिला मेडिकल स्टाफ भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को मेडिकल स्टाफ के साथ विवाद करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान विनय मौर्य के रूप में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद अस्पतालों में रात के समय ड्यूटी करने वाले मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post