वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, नए ACP की तैनाती

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों की तबादला सूची में वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात तीन सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) को दूसरे जनपदों में भेजा गया है, जबकि दो नए अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में नियुक्ति दी गई है। इस बदलाव के बाद कमिश्नरेट के कई सर्किलों में नई तैनाती की तैयारी है।

वाराणसी में भेलूपुर सर्किल के ACP गौरव कुमार का तबादला बिजनौर किया गया है, जहां उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (CO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कैंट सर्किल में तैनात ACP प्रज्ञा पाठक को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा ACP अनिल पांडेय का भी तबादला बुलंदशहर कर दिया गया है। इन तीनों अधिकारियों के स्थानांतरण से वाराणसी कमिश्नरेट में कुछ सर्किलों के पद खाली हो गए हैं।

दूसरी ओर, शासन ने बरेली में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात संदीप सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट में ACP बनाया है। सहारनपुर में CO की जिम्मेदारी संभाल रहे रविकांत पाराशर को भी वाराणसी में नई तैनाती मिली है। दोनों अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद खाली हुए सर्किलों में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की संभावना है। इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था और आगामी पर्वों की सुरक्षा तैयारियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post