सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढूपुर में पति पर पत्नी को घर से निकालने का आरोप लगा है। आरोप है कि दो बेटियां होने और बेटा न होने के चलते अध्यापक पति ने पत्नी को घर से बाहर कर दिया। महिला अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गई, जिसका मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। महिला के धरने पर बैठने के बाद मामला चर्चा में आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Tags
Trending
