कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में कांग्रेस नेताओं ने नौ भाजपा नेताओं के खिलाफ स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए, एसीजेएम कोर्ट संख्या-4 में परिवाद दाखिल किया है। मामले में अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम की ओर से अधिवक्ता लोकेश कुमार सिंह के माध्यम से दाखिल परिवाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मंत्री रविंद्र जायसवाल व दयाशंकर मिश्रा, विधायक नीलकंठ तिवारी व सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले और नवरतन राठी समेत अन्य नेताओं को आरोपी बनाया गया है।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 26 अक्टूबर को खड़गे के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग, उनके चित्रों पर थूकने और पुतले को जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का कृत्य किया गया। कांग्रेस पक्ष ने इसे सामाजिक विद्वेष फैलाने वाला कृत्य बताते हुए न्यायालय से गुहार लगाई है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।

.jpg)