डोमरी गंगा तट पर पौधों की हरियाली देख गदगद हुए छात्र-शिक्षक, नगर निगम की सराहना

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर की छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी शुक्रवार को डोमरी स्थित गंगा तट पहुंचे, जहां उन्होंने 1 मार्च 2026 को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया।गंगा किनारे पौधों की सघन हरियाली और उनकी उत्कृष्ट देखभाल देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। वाराणसी नगर निगम द्वारा फाउंटेन के माध्यम से सिंचाई की प्रभावी व्यवस्था की गई है, जिसके चलते भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद भूमि नम बनी हुई है और पौधे हरे-भरे नजर आए।

महाविद्यालय की निदेशक ने नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के वृहद पौधरोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और वातावरण शुद्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना डोमरी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की और पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को सराहा।इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. लक्ष्मी, दीपक कुमार गुप्ता, वैशाली पाण्डेय, सोफिया खानम, अंजलि विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा, शिव प्रकाश यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post