‘सर्जना’ में दिखी छात्राओं की रचनात्मक उड़ान, छात्र पत्रिका का हुआ लोकार्पण

आर्य महिला पीजी कॉलेज में सत्र 2025-26 की छात्र पत्रिका ‘सर्जना’ का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह रहे।‘युवा सृजनशीलता और समाज निर्माण’ विषय पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि युवाओं की सृजनात्मक ऊर्जा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं से विकसित भारत के निर्माण में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का योगदान देने और स्वयं से प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कुलगीत से हुआ। लोकार्पण के बाद छात्राओं ने पत्रिका में प्रकाशित कविताओं और अन्य रचनाओं का वाचन कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने छात्राओं को लेखन और रचनात्मक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन छात्रा विजयलक्ष्मी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता यादव ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




Post a Comment

Previous Post Next Post