जैतपुरा निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
युवक की बहन ने पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था और करीब एक साल दो महीने से उसका भाई तनाव में था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
परिजनों के अनुसार घटना की सूचना 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को भी दी गई। बहन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
Trending


