तिरंगे के रंग में रंगा हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, छात्राओं ने लिया राष्ट्रप्रेम का संकल्प

देश के वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय तथा कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्राओं को हाथों में तिरंगा देकर 10 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

Advertisement
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और अपने घरों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुकेश जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. प्रियंका तिवारी सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post