गोदौलिया चौराहे पर भीषण जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया चौराहे पर इन दिनों यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। सुबह से शाम तक लगने वाले जाम के कारण स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के आसपास दोनों ओर अतिक्रमण बढ़ने से सड़क और पैदल चलने की जगह काफी कम हो गई है। इसके चलते लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों और आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Advertisement

श्रावण मास में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कांवड़ियों की सुविधाओं के साथ आम लोगों की आवाजाही का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। जाम और अतिक्रमण के कारण सामान्य यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

नागरिकों का आरोप है कि मौके पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिले और सभी लोग बिना परेशानी के आवागमन कर सकें। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post