श्रावण में शिवकाली मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक, विशाल भंडारे का आयोजन

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बी.एल.डब्ल्यू. फेडस क्लब के तत्वावधान में शिवकाली मंदिर, सूर्य सरोवर, बी.एल.डब्ल्यू. परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। भक्ति और आस्था के माहौल से पूरा मंदिर परिसर शिवमय नजर आया।सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

Advertisement
आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में क्लब के अध्यक्ष आर.एस. चौधरी, मुख्य संयोजक जे.पी. सिंह, सहायक कपिल पाण्डेय, महामंत्री अनिल सिंह, आर.के. चतुर्वेदी, बी.एम. लाल और उमेश पाठक समेत क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे।
Advertisement
कार्यक्रम के निवेदकों में सरदार इन्द्रजीत सिंह, के.एन. सिंह, के.के. सिंह, एस.पी. शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, याज्ञवल्क्य सिंह, राजेश पाण्डेय, काशी नाथ मिश्रा, राम राज मौर्य, विकास राय, अरविन्द राय, गब्बर सिंह, लल्लन सिंह और दीपक पुरसवानी सहित अन्य लोग शामिल रहे।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post