हनुमान फाटक में सो रहे तीन लोगों पर हमला, साड़ी कारीगर की मौत

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार भोर करीब तीन बजे सो रहे तीन लोगों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में 40 वर्षीय साड़ी कारीगर पप्पू विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना आदमपुर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई।

जानकारी के मुताबिक पप्पू विश्वकर्मा साड़ी का पत्ता काटने का काम करता था। शुक्रवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपनी दुकान के बाहर सो गया था। उसके पास ही पान की दुकान चलाने वाले अशोक पासी उर्फ बाबा और गणेशु कनौजिया भी अपनी-अपनी दुकानों के सामने सो रहे थे। इसी दौरान भोर में हमलावर वहां पहुंचे और तीनों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में पप्पू के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अशोक पासी के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि गणेशु कनौजिया को मामूली चोटें आईं। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक और गणेशु का उपचार कराया गया।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से ईंट-पत्थरों सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post