श्रावण में बढ़ती भीड़ के बीच चेतगंज पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

वाराणसी। श्रावण माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए चेतगंज पुलिस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। स्पेक्टर चेतगंज विजय शुक्ला ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सड़क किनारे और बीच सड़क पर बेवजह खड़ी गाड़ियों को हटवाया।

पुलिस ने सड़क पर ठेला-खोमचा लगाकर आवागमन बाधित करने वालों को भी हटाया। इसके अलावा बीच सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी हटवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और वाहन चालकों को सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आगे सड़क पर अतिक्रमण या वाहन खड़े कर यातायात बाधित किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाए रखने की अपील भी की। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post