देशभक्ति गीतों से गूंजा आर्य महिला विद्यालय, छात्राओं ने तिरंगे संग जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को आर्य महिला विद्यालय में तिरंगा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी रहे। विद्यालय की स्काउट-गाइड छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने छात्राओं के बीच तिरंगे का वितरण किया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
इस अवसर पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान Gen Z के साथ मिलकर हर घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
Advertisement
विद्यालय की ओर से पूजा दीक्षित ने महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर सिंह, पूजा दीक्षित, प्रमिल पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post