बाबा बटुक भैरव का सवा लाख गंडा से भव्य श्रृंगार, भक्ति संगीत से गूंजा दरबार

सावन के पावन अवसर पर मंगलवार को बाबा बटुक भैरव का वार्षिक रजत प्रतिमा गंडा श्रृंगार भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के बीच संपन्न हुआ। भोर में बाबा का अभिषेक-पूजन हुआ, जबकि संध्याकाल में पंचामृत स्नान के बाद बेला, नीलकंठ, जूही सहित विभिन्न पुष्पों और सवा लाख गंडा से भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, पकवान, बिस्कुट और चॉकलेट का भोग अर्पित किया गया।

रात्रि में महंत राकेश पुरी महाराज ने विशेष महाआरती की। आरती के दौरान डमरू दल ने डमरू निनाद किया और मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

Advertisement
संध्या में भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक एवं गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। अमलेश शुक्ला, स्नेहा अवस्थी, बाल कलाकार यथार्थ दुबे, व्यास मौर्य, आस्था शुक्ला और पं. रमेश पांडेय सहित अनेक कलाकारों ने भजन, शिव स्तोत्र, काल भैरवाष्टकम और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी।
Advertisement
देर रात तक कलाकारों ने बाबा के दरबार में अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। अंत में महंत भास्कर पुरी महाराज ने कलाकारों को पुष्पहार, प्रसाद एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post