MNNIT के असिस्टेंट प्रोफेसर पर बीटेक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, जेल भेजा गया

प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने कंप्यूटर साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सौगतो राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर शिवकुटी पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के परिवार की कुछ समय पहले प्रोफेसर से मुलाकात हुई थी। पढ़ाई में मदद के नाम पर प्रोफेसर ने छात्रा को अपने आवास पर बुलाना शुरू किया। आरोप है कि 9 अगस्त को कमरे में बुलाकर प्रोफेसर ने उसके साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म किया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे फेल करने की धमकी दी गई।

Advertisement
पुलिस छात्रा का बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल जांच और मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी प्रोफेसर कोलकाता का रहने वाला बताया गया है।मामला सामने आने के बाद MNNIT प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की आपात बैठक में उसके खिलाफ नियमानुसार बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया।
Advertisement
वहीं, घटना के विरोध में छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। संस्थान प्रशासन ने पुलिस जांच में सहयोग करने और पीड़िता को आवश्यक संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post