अतीक के बेटे आबान के एक्सीडेंट का कथित वीडियो वायरल, डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार सड़क के गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती और हवा में उछलती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो उसी हादसे का  है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। वीडियो में डैशकैम से रिकॉर्ड हुई फुटेज में कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई फीट तक हवा में उछलती नजर आती है।

Advertisement
दरअसल, 6 अगस्त को आबान अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने गया था। लौटते समय झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास उनकी क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Advertisement
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आबान की मौत गंभीर चोटों के कारण होने की बात सामने आई थी। 9 अगस्त को आबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पिता अतीक अहमद और भाई की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post