यूपी में 200 से ज्यादा वकीलों पर शिकंजा, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चार्जशीट दाखिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामलों में नामजद वकीलों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस ने लंबित मामलों की जांच पूरी कर 200 से ज्यादा मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

वकीलों के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए 25 जुलाई को विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया था। इस प्रकोष्ठ ने प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों का रिकॉर्ड जुटाकर कार्रवाई शुरू की। करीब 15 दिनों में 200 से ज्यादा मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई, जबकि 100 से अधिक मामलों में अभी कार्रवाई जारी है।

Advertisement
पुलिस के मुताबिक विशेष प्रकोष्ठ में वकीलों के खिलाफ लगातार नई शिकायतें भी मिल रही हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
Advertisement
वहीं, संगठित गिरोह बनाकर कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल वकीलों और लीगल एसोसिएट्स पर भी पुलिस की नजर है। ऐसे 40 से अधिक लोगों को चिह्नित किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब उनका रिकॉर्ड जुटाकर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post