पीलीभीत में स्कूल का टिनशेड भरभराकर गिरा, 40 बच्चे दबे; 8 छात्र और 2 शिक्षिकाएं घायल

पीलीभीत। बीसलपुर के अमृताखास गांव में मंगलवार को श्री बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का टिनशेड अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय उसके नीचे कक्षा एक से तीन तक के करीब 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। टिनशेड गिरने से बच्चे और दो शिक्षिकाएं उसके नीचे दब गईं।

चीख-पुकार सुनकर स्कूल स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में आठ बच्चे और दो शिक्षिकाएं घायल हुईं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Advertisement
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए तहसीलदार, बीईओ और पीडब्ल्यूडी के एई की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। स्कूल की मान्यता और टिनशेड के नीचे कक्षाएं संचालित किए जाने समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
Advertisement
एसडीएम ने बीईओ को लापरवाही पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, एबीएसए ने टिनशेड के नीचे कक्षाएं चलाने और लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल की मान्यता वापस लेने की संस्तुति की है।हादसे के दौरान शिक्षिका चंचल ने तीन बच्चों को अपने नीचे छिपाकर उन्हें बचाया। इस दौरान उन्हें पीठ में चोट आई। तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post