10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP में 14 से 17 अगस्त तक जोरदार बारिश के आसार

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा समेत 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी 12 से 17 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में 14 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में 13 से 17 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 14 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 12 से 17 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12-13 अगस्त और फिर 15 से 17 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।मध्य प्रदेश में 12 से 16 अगस्त तक अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 अगस्त तक बारिश हो सकती है। बिहार और ओडिशा में 14 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं।
Advertisement
पूर्वोत्तर राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 से 17 अगस्त तक बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है।दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post