बरेली में 25 अगस्त से महंगी होगी जमीन-मकान, 20% तक बढ़ेंगे सर्किल रेट

बरेली। जिले में जमीन और मकान खरीदना अब महंगा हो सकता है। प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए नए सर्किल रेट लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित दरों में अलग-अलग क्षेत्रों और जमीन की श्रेणी के हिसाब से 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक वृद्धि का भी प्रस्ताव है।

प्रशासन ने संशोधित मूल्यांकन दर सूची 11 अगस्त को जारी कर लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। 17 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव दिए जा सकते हैं। 20 अगस्त को जनप्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ और अन्य संगठनों के साथ बैठक में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

Advertisement
इसके बाद 24 अगस्त को संशोधित सूची जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के लिए भेजने और 25 अगस्त से नई सर्किल दरें लागू करने का प्रस्ताव है।सदर प्रथम क्षेत्र में कृषि भूमि की दरों में 12 प्रतिशत तक और अकृषक भूमि में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। वहीं, सदर द्वितीय क्षेत्र में कृषि और अकृषक भूमि की दरों में 20 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव है।
Advertisement
नवाबगंज, आंवला, फरीदपुर और बहेड़ी में भी जमीन की दरें बढ़ाने की तैयारी है। नवाबगंज में कृषि और अकृषक भूमि की दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक, जबकि बहेड़ी में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। आंवला के कुछ गांवों में कृषि भूमि की दर 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।प्रशासन का कहना है कि ये दरें फिलहाल प्रस्तावित हैं। लोगों से मिली आपत्तियों और सुझावों के बाद अंतिम सर्किल रेट तय किए जाएंगे।
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post