पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पीटकर हत्या, पत्नी-बेटों और पोते पर भी हमला

लखीमपुर खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में मंगलवार सुबह मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख किशोरी लाल वर्मा (60) की मौत हो गई। आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंचे किशोरी लाल पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी लाल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना में उनकी पत्नी, दोनों बेटों और पोते के घायल होने की भी सूचना है।

बताया गया कि सोमवार शाम किशोरी लाल के बेटे आदेश का गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह आदेश शिकायत करने थाने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे किशोरी लाल पर भी हमला कर दिया गया। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

Advertisement
परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदेश के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Advertisement
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अमित राय और सीओ यादवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में विवाद के पीछे आपसी रंजिश और गांव में वर्चस्व की बात सामने आ रही है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post