डाफी स्थित हरि एन्क्लेव अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रियंशु राय के परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि थार सवार कुछ लोगों ने प्रियांशु राय के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल तोड़ दिया। उनकी दो महीने की गर्भवती पत्नी को धक्का देने और दुपट्टा खींचने का आरोप भी लगाया गया है।
परिवार के मुताबिक, मामले में लंका थाने में FIR संख्या 0546/2026 दर्ज कराई गई है। उनका दावा है कि अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर लगे CCTV कैमरों में घटना से संबंधित फुटेज उपलब्ध है। परिजनों ने अब तक गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
परिवार के सदस्यों ने KTV News से मामले को प्रमुखता से उठाने और संबंधित पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की अपील की है। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।


