वाराणसी में सपा का दमदार प्रदर्शन, आशुतोष सिन्हा दूसरी बार बने एमएलसी, स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही वह दूसरी बार विधान परिषद सदस्य बने हैं। उनकी जीत से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक, दोनों एमएलसी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत के बाद स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा की सफलता को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।मतगणना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया था और पुनर्मतगणना की मांग की थी। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी।

दोनों सीटों पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा की इस सफलता को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post