‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर मनाया शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस के अवसर पर वाराणसी वन प्रभाग की ओर से ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत रघुनाथपुर स्थित विद्यालय परिसर एवं संपर्क मार्ग पर पौधरोपण किया गया। पर्यावरणविद् अनिल सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने पौधे लगाए।

वन विभाग के रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि अभियान के तहत कुल 2500 पौधों का रोपण किया गया। इनमें शीशम के 600, सागौन 550, महुआ 300, अर्जुन 400, नीम 550 और कटहल के 100 पौधे शामिल हैं।

पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाना सच्ची गुरु दक्षिणा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधा लगाने के साथ उसकी पुत्रवत देखभाल करने और जल संरक्षण का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह गौतम ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए पौधरोपण को जनअभियान बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अमरचंद ठाकुर, बैभव श्रीवास्तव, रणविजय मौर्य, संजय कुमार, अलका चौरसिया सहित वन विभाग एवं विद्यालय के लोग मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post