प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय में गूंजा गुरु सम्मान का संदेश, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा शिक्षक दिवस

प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक मंजुल पाण्डेय रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खास आकर्षण तब रहा, जब छात्रों ने अपने आदर्श शिक्षकों का रूप धारण कर उनकी भूमिका निभाई और कक्षा में शिक्षक बनकर पढ़ाया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और प्रधानाचार्या नेहलता पाण्डेय का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि मंजुल पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों का आभार जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में चंदन चौधरी, सुरज सैनी, अभिषेक मालवीय, रोली गुप्ता समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post