बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने वाराणसी पहुंचे CM योगी, राहत शिविर में बाटेंगे राहत सामग्री

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका स्वागत किया गया। सीएम ने हेलीकॉप्टर से वरुणा और गंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडलायुक्त एस राजलिंगम और डीएम सत्येंद्र झा मौजूद रहे, जिन्होंने राहत और बचाव कार्यों की रिपोर्ट दी।

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शिवपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज शाम 5 बजे के बाद पहुंचेंगे। यहां बने बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति का जायजा लेंगे, वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करेंगे और उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और विशेष विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post