रील बनाने के दौरान चली गोली, युवक घायल; आरोपी हिरासत में

फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव चौकी अंतर्गत ब्यौहरियापुर गांव में रील बनाने के दौरान अचानक गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरी
क्षण कर जांच शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि तीन दोस्त रील बना रहे थे, इसी दौरान गोली चल गई और नितिन चौहान इसकी चपेट में आ गया। गोली चलने का आरोप कठिरांव निवासी दिलीप मिश्रा के बेटे कृष मिश्रा पर है। पुलिस ने कृष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घायल नितिन को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया। वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है और माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। वहीं, घायल के मामा ने ट्रामा सेंटर में इलाज में करीब दो घंटे की देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और बेहतर उपचार के लिए नितिन को मालदहिया स्थित सिंह मेडिकल ले जाने की बात कही।


फूलपुर पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के साथ घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post